रेल दुर्घटना में मृतक युवक के परिजन छोटी दौलतपुर से पहुंचे सदर अस्पताल, शव को ले गए अपने साथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के पश्चिम रेल फाटक के समीप शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिहार राज्य के जमालपुर छोटी दौलतपुर निवासी युवक राकेश कुमार तांती पिता टुनटुन तांती का दोनों पैर रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण कट गया था जिसके बाद रेल आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की टीम ने उसे गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद रविवार को मृतक युवक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद मृतक युवक के शव को अपने साथ लेकर वापस घर लौट गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पलंबर का काम किया करता था जो किसी काम से साहिबगंज आया हुआ था और इस रेल दुर्घटना का शिकार हो गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें