बलुआ दियारा के खेत में बकरी घुसने के विवाद में बालक को मारकर किया घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा निवासी मो. नसिर खान के पुत्र मो. शाहरुख खान को रविवार को पास की ही रहने वाली एक महिला ने ईंट से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस घटना के बाद परिजन थाना पहुंचे और मारपीट मामले की जानकारी उपस्थित पुलिस कर्मी को दी जिसके बाद घायल बालक को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ऋतुराज ने फौरन इलाज किया। वही मामले को लेकर घायल बालक के चाचा मो. जिशान खान ने बताया कि उसके खेत में पास की रहने वाली एक महिला का बकरी रोजाना घुसकर फसल खा लेती है जहां बकरी को पकड़कर उसने अपने भतीजे को लाने के लिए कहा था जहां महिला ने ईंट से बालक को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें