Chandil : कुकड़ू प्रखंड के छोटा लापांग निवासी स्वर्गीय मनोरंजन महतो के त्रयोदशाह कर्म में गुरुवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मनोरंजन महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मनोरंजन महतो का असमय निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी कमी परिवार और समाज को हमेशा महसूस होगी।
इस दौरान विधायक सविता महतो ने अंचलाधिकारी कुकड़ू अभय द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल ओझा को निर्देश दिया कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली सहयोग राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजीव (काबलू) महतो, इंद्रजीत महतो, प्रखंड सचिव युधिष्ठिर माझी, सूर्यकांत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, अमर महतो, संजीव सरदार, सालबो सिंह सरदार, प्रकाश महतो, जगन्नाथ महतो, अजय सिंह मानकी, धीरज महतो, गोपाल गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
















