राहरगोड़ा ग्राम में मां मंगला पूजा का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राहरगोड़ा ग्राम में राखाल मुखी के नेतृत्व में मां मंगला की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंगलवार को पूजा के शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। बामनगोड़ा तालाब से श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ कलश लाकर राहरगोड़ा ग्राम स्थित मां मंगला की प्रतिमा के समक्ष स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए।

पूजा के दौरान कई श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर पारंपरिक बलि भी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने मां मंगला की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुर की मुखिया गिरवाला देवी एवं गोविंदपुर सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष रूपम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने भी मां मंगला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की उन्नति और शांति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष एवं झामुमो नेता राजेश सामंत, शिवलाल लोहरा, जितेंद्र ठाकुर, सुधांशु कुमार, सोनू श्रीवास्तव, विश्वनाथ सामंत, छोटे सरदार सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें