विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कई पौधे लगाए और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक साहू ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु पौधारोपण एक अत्यंत आवश्यक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जीवन साहू, संतोष ठाकुर, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, राजेश सिंह पप्पू, संजना साहू, कुमार अभिषेक, नारायण पोद्दार, काजू शांडिल, उमेश गिरी, रमेश तिवारी समेत अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण के प्रति सजग रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें