युवा कांग्रेस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भुइयांडीह पार्क में किया वृक्षारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को भुइयांडीह पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार ने किया।



इस अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



राकेश साहू और नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि “पर्यावरण हमारे जीवन का सार है और इसकी रक्षा केवल एक दिन नहीं, पूरे वर्षभर करनी चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी कोरिया गणराज्य द्वारा की जा रही है, और इसका वैश्विक थीम है — “वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना।



नेताओं ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक का बहिष्कार करें और कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित यादव, बबलू कुमार, टिंकू कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें