जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ 7 अप्रैल को जदयू का धरना, रेल मंत्री तक पहुंचेगा यात्रियों का आक्रोश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: जमशेदपुर आने-जाने वाली यात्री रेलगाड़ियों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ अब जनआक्रोश सड़क पर उतरने जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर 7 अप्रैल को जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

धरना का नेतृत्व जदयू के नगर अध्यक्ष करेंगे, जो इस कार्यक्रम के संयोजक भी होंगे। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों की पीड़ा और आक्रोश को सीधे रेल मंत्री तक पहुंचाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भी ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसे यात्रियों के साथ अन्याय बताते हुए सुधार की मांग की थी।

इसी क्रम में अब यह धरना आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। आयोजकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यात्री ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना के माध्यम से रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाने और समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल कराने की कोशिश की जाएगी। आयोजकों ने आम रेल यात्रियों से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें