राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं और वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के सुपुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनकी पुत्रवधू एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर श्री सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति और इलाज से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रपति ने ईश्वर से शिबू सोरेन के शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

सर गंगा राम अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है, और उनकी स्थिति को लेकर झारखंड सहित पूरे देश के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें