जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान जरनेल सिंह को नहीं मिला चार्ज, सीजीपीसी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जेम्को गुरुद्वारा में नए चुने गए प्रधान जरनेल सिंह को अब तक उनके पद का चार्ज नहीं मिल पाया है। पूर्व प्रधान जगदीश सिंह जग्गा द्वारा चार्ज न सौंपे जाने से नए प्रधान को कार्यभार ग्रहण करने में कठिनाई हो रही है। इस मामले को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने सख्त रुख अपनाया है।

गुरुवार को जेम्को गुरुद्वारा में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर नए प्रधान को विधिवत रूप से चार्ज सौंपा जाए।

सीजीपीसी प्रमुख भगवान सिंह ने कहा कि स्थिति को गंभीरता से लिया गया है और यदि चार्ज ट्रांसफर में जानबूझकर बाधा डाली जाती रही, तो कमेटी को कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए नए प्रधान को उनके अधिकार मिलना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि गुरुद्वारे के कार्य संचालन में पारदर्शिता और मर्यादा बनी रहे। यदि पूर्व प्रधान चार्ज नहीं सौंपते हैं तो समिति आवश्यक कार्रवाई करने को बाध्य होगी।”

बैठक में जागीर सिंह, सरनजीत सिंह, करनदीप सिंह, चरन सिंह, सरजीत सिंह, हरजीत सिंह, सरदूल सिंह, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह सहित कई अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्रीय सिख समुदाय में चर्चा तेज है, और सभी की निगाहें आने वाले एक सप्ताह में होने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें