प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक गोलू राजा ने गोविंदपुर में छठ महापर्व के अवसर पर भजन संध्या में दी प्रस्तुति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Govindpur: नवयुवक काली पूजा समिति, गोविंदपुर द्वारा आयोजित काली पूजा के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में देश के मशहूर बिहारी लोकगायक गोलू राजा और लोकगायिका बबीता सागर ने छठ महापर्व के अवसर पर भजन संध्या में भाग लिया।

भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, और वातावरण में भक्तिभाव का आलोक सा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष, अध्यक्ष शंभु सिंह, महासचिव सैलेंद्र सिंह और समाजसेवी सुनील सिंह, अशोक सिंह, राम नवमी सिंह, रमन सिंह, राधे श्याम सिंह, उदय यादव ने शॉल पहनाकर दोनों कलाकारों का भव्य स्वागत किया।

गोलू राजा और बबीता सागर के मधुर भजनों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कई श्रद्धालु नृत्य करते और भजन गाते हुए कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। आयोजन स्थल माँ काली के आशीर्वाद और लोकसंगीत की मिठास से गूंज उठा।

इस भजन संध्या ने गोविंदपुर में छठ महापर्व की तैयारियों को और भी भक्तिमय बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें