महागठबंधन समर्थित सोमेश सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड के गांवों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani: महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

सुरदा पंचायत के ग्राम सूरदा, काशीडीह, मटियालडीह, तिलाबोनी, उपरबांदा और बेनासोल पंचायत के सोहदा एवं फौजी बस्ती में आयोजित इस अभियान में झामुमो के वरिष्ठ नेता, युवा नेता और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, युवा नेता विक्टर सोरेन, जगदीश भकत, हरीश भकत, लोबिन सबर, सुनील किस्कू, गौरांग माहली, सुभाष मुर्मू, हेम्ब्रम, विशेश्वर भकत सहित कई अन्य नेता ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद में शामिल हुए।

जनसंपर्क के दौरान सोमेश सोरेन ने ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया और उनके समसामयिक समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि “आप लोगों ने मेरे पिता को तीन बार विधायक बनाया। उनके नेतृत्व में उन्होंने हेमंत सरकार में मंत्री पद संभाला। उनके आकस्मिक निधन के बाद इस विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। हेमंत सोरेन ने मुझे झामुमो का प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को क्रमांक 2, तीर-कमान छाप पर वोट देकर मुझे आशीर्वाद दें।”

सोरेन ने यह भी भरोसा दिलाया कि उनके पिता के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगे और जनता के साथ पिता जैसा ही मजबूत संबंध बनाए रखेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें