पूर्वी सिंहभूम में नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में आज नियमित टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच और संस्थागत प्रसव की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने की।

बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक और प्रखंड डाटा प्रबंधक मौजूद थे। डॉ. साहिर पाल ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच और संस्थागत प्रसव की गति को और तेज किया जाए। उन्होंने बाहरगोड़ा और चाकूलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण भी माँगा।

जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने बाहरगोड़ा और मुसाबानी क्षेत्रों में विशेष सुधार के साथ-साथ सभी प्रभारी अधिकारियों को दो-दो गाँवों की जनसंख्या को वोटर लिस्ट से मिलान करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विजय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक श्री सुबोध चौधरी, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डी.डी.एम श्री दिलीप कुमार सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. साहिर पाल ने बैठक के अंत में जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच बढ़ाने में नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की बढ़ती भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें