नुवाग्राम में माँ बोड़ाम देवी पूजा संपन्न, विधायक की अनुपस्थिति में तरुण सरदार ने की पूजा-अर्चना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत के नुवाग्राम में रजक समाज द्वारा आयोजित माँ बोड़ाम देवी की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां बोड़ाम देवी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर मुकेश सीट, सरोज सीट, गौतम सीट, लालू सीट, नारायण सीट सहित रजक समाज के कई सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.