Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां मनसा पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विधायक संजीव सरदार सबसे पहले डोमजुड़ी में आयोजित मां मनसा पूजा कार्यक्रम में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां मनसा से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा सभी परिवारों के स्वस्थ और खुशहाल रहने की प्रार्थना की।
इसके बाद विधायक ने कुलडीहा स्थित कोचा-कुली मंदिर में आयोजित मां मनसा पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने विधिवत पूजा कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

वहीं, बागमारा गांव निवासी प्रसंजीत दास के घर आयोजित मां मनसा पूजा में भी विधायक शामिल हुए। उन्होंने मां मनसा की पूजा-अर्चना कर परिवार सहित क्षेत्र के लोगों के सुख-शांति और समृद्ध जीवन की कामना की।
धार्मिक आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं : संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं तथा इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने मां मनसा से पोटका विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।















