भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित बसंत टॉकीज के सामने मोर्चा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांसद, विधायक समेत कई नेता हुए शामिल

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा शामिल हुए। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उसके जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की।

सामाजिक सहभागिता का भी दिखा संदेश

शिविर में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश भी देखने को मिला। सिख समाज एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रही।

मौके पर गुंजन यादव, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह ‘बद्री’, सुखदेव सिंह ‘मल्ली’, गुरदीप सिंह ‘काके’, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल, आलोक वाजपेयी, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मोहम्मद दाऊद, तौसीफ अहमद खान, रॉकी सिंह, दलजीत सिंह एवं मुन्ना खान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के सुचारू संचालन और अधिकाधिक रक्तदान सुनिश्चित कराने में जोगिंदर सिंह जोगी, मंजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बबलू एवं अमरदीप सिंह भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिविर की सफलता के लिए रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.