भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ के नारे लगाए तथा दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

गांधी के स्वच्छता और स्वदेशी विचारों को अपनाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि देशभर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता, स्वदेश और स्वदेशी को लेकर लोगों को प्रेरित किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया।

संजीव सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी खादी को बढ़ावा देने के लिए लोगों से खादी वस्त्र अपनाने की अपील करते थे। उन्होंने कहा कि गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से जुड़े विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक माना जाता है।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, राजीव सिंह, संजीत चौरसिया, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, विकास शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, बीनानंद सिरका समेत भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.