गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के लिए निशुल्क कल्याण सहायता शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने ‘लॉयर्स डिफेंस’ के बैनर तले एक दिवसीय निशुल्क अधिवक्ता कल्याण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना था।

शिविर के दौरान अधिवक्ताओं को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ऑनलाइन लॉगिन, आवेदन प्रक्रिया और मेडिकल सुविधाओं से संबंधित जानकारी दी गई। अधिवक्ता रविंद्र कुमार दुबे ने योजना के लाभ और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कई अधिवक्ताओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग किया।

वहीं, झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा चयनित पेंशन योजना के सदस्य अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव और अक्षय कुमार झा ने पेंशन योजना से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने इच्छुक अधिवक्ताओं के बीच आवेदन फॉर्म भी वितरित किए और योजना की प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता पवन कुमार वर्मा, संजय कुमार, नवीन प्रकाश, विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार समेत कई अधिवक्ताओं ने योजनाओं का लाभ लिया।

मौके पर योगेश शर्मा, अधिवक्ता अमित कुमार, केशव कुमार सिंह, विभव कुमार सिंह, आलोक अवतार सिंह, सतपाल सिंह, नीरज कुमार, जगन्नाथ, रंजीत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप, राजकमल शर्मा, विनोद शाह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.