10 मई को तेंतला में झामुमो की अहम बैठक, नई जिला कमेटी का होगा स्वागत

SHARE:

Jamshedpur  : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पोटका प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की।

बैठक में बताया गया कि जिला कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 10 मई 2026 को तेंतला में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहेंगे। साथ ही पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं नई जिला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।

बैठक के दौरान जनगणना, एसआईआर तथा आदिवासी समुदाय के लिए सरना धर्म कोड अंकित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि जनगणना एवं एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए प्रखंड के सभी 164 बूथों पर पार्टी की ओर से बीएलए तैनात किए जाएंगे, ताकि कोई भी ग्रामीण मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बाहर रोजगार के लिए गए लोगों का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि जनगणना में आदिवासी समुदाय के लिए अलग सरना धर्म कोड सुनिश्चित करना भी बीएलए की जिम्मेदारी होगी। बैठक में प्रखंड के सभी 34 पंचायतों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो एवं हीरामणि मुर्मू, बबलू चौधरी, जिकरुल होदा, विमल दास, महितोष पाल, चक्रधर महतो, पंसस गोपीनाथ सरदार, बिरेन पात्र, हितेश भकत, रमेश सोरेन, उदय सरदार, हाराधन मुंडा, सालखान हेंब्रम, लोथरो टुडू, अबुल हयात, रिज्जू तथा ग्राम प्रधान श्यामचरण सरदार सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment