चाईबासा में COTPA एक्ट के तहत छापेमारी, गुटखा-सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से प्राप्त निर्देश के आलोक में चाईबासा नगर क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सदर चाईबासा ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान में सभी राजस्व पदाधिकारी, कर संग्रहकर्ता, नगर प्रबंधक एवं सुपरवाइजर शामिल रहे। टीम द्वारा बस स्टैंड, सदर अस्पताल तथा विभिन्न विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों में COTPA अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई।

इस दौरान दुकानों में गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी समेत अन्य नशाखोरी सामग्री तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से करीब 8 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें