चांडिल में सॉफ्ट टॉय निर्माण परियोजना को लेकर ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन एवं बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सॉफ्ट टॉय निर्माण कार्य से जुड़ने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बेसलाइन सर्वेक्षण प्रक्रिया, गूगल फॉर्म सबमिशन एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में चांडिल एवं नीमडीह प्रखंड के सीआरपी-ईपी, जेआरपी तथा बीएमएमयू कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नमूना प्रारूपों के जरिए सर्वेक्षण प्रक्रिया एवं परियोजना की कार्यप्रणाली समझाई गई। साथ ही परियोजना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए क्षेत्रीय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए, ताकि परियोजना को लेकर स्पष्ट समझ विकसित हो सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं कार्यशाला संचालन में सहयोग के लिए डीएमएमयू टीम की सराहना की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें