पोटका में विधायक संजीव सरदार ने किया मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बत्तख वितरण योजना का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गुरुवार को पोटका प्रखंड में बत्तख वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। पोटका प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने 51 किसानों को प्रति किसान 15-15 बत्तख वितरित कर योजना का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को स्वरोजगार से जुड़ने और अतिरिक्त आय सृजित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना किसानों को खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि हाल ही में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पात्र किसानों को बत्तख वितरण किया जा रहा है।

विधायक ने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को बत्तख के साथ-साथ सुकर पालन, गाय, पोल्ट्री मुर्गा आदि भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य किसानों की आमदनी को बढ़ाना और उन्हें खेती के अतिरिक्त आय के साधन प्रदान करना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे पशुपालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें और आवेदन देकर योजना का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी निकिता बाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, थाना प्रभारी मनोज मुर्मू सहित कई विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें