अपना दल (एस) के सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मध्य प्रदेश में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की सशक्त राजनीतिक शक्ति और एनडीए घटक दल अपना दल (एस) प्रदेश में सदस्यता अभियान को नई गति देने में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में संगठन का विस्तार लगातार हो रहा है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल 14 जून से 17 जून तक ग्वालियर-चंबल संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

दौरे के दौरान श्री पटेल भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी और गुना जिलों में पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे की अध्यक्षता प्रख्यात राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। प्रदेश प्रभारी नियुक्ति के बाद आर. बी. सिंह पटेल का यह तीसरा दौरा है, जिससे पार्टी के विस्तार को लेकर उनकी सक्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

दौरे को लेकर आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में यह दौरा प्रदेश में पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। हम नए सदस्यों को जोड़कर संगठन का जनाधार बढ़ा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।”

वहीं, दौरे की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि अपना दल (एस) की विचारधारा, नीतियां और विजन हर गांव-हर शहर तक पहुंचे। यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगा।”

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। पार्टी युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों को संगठन से जोड़ने के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है। लगातार हो रहे दौरों से संगठन को जिला और मंडल स्तर पर मजबूती मिलने लगी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें