Jamshedpur : बारीडीह विद्यापति नगर स्थित मनोज पोद्दार के आवास पर पोद्दार वैश्य कल्याण समिति, कोल्हान की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण पोद्दार ने की। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह और कमेटी विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के महामंत्री श्रीकांत देव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से 10 जनवरी 2027 की तिथि निर्धारित की गई।
बैठक में 22 नवंबर को पोद्दार वैश्य महासभा, पश्चिम बंगाल की ओर से कोलकाता में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समिति के अध्यक्ष अरुण पोद्दार, महामंत्री श्रीकांत देव, भरत पोद्दार और सलाहकार नंदकिशोर पोद्दार 21 नवंबर को जमशेदपुर से रवाना होंगे।
समिति ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से कमेटी विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत नए वर्ष में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा और वहां संगठन की नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। बैठक में संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में भरत पोद्दार, अरुण पोद्दार, श्रीकांत देव, राजीव रंजन पोद्दार, मनोज पोद्दार, कृष्णकांत पोद्दार, अभिषेक कुमार गांधी सहित समिति की महिला सदस्य उपस्थित थीं।

















