गाछ रोपा होमदुमि-6’ अभियान के तहत देसुआ आदिबासी कुड़मी समाज ने किया पौधारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। देसुआ आदिबासी कुड़मी समाज झारखंड प्रदेश संयोजक समिति के पूर्व घोषित ‘गाछ रोपा होमदुमि-6’ अभियान के तहत गुरुवार को गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के बिरसानगर टेल्को करम आखड़ा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लाइआ सह प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करम गोसाईं की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद करम का एक तथा साल के चार पौधों सहित कुल पांच पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों के संरक्षण का भी प्रण लिया।

इस अवसर पर प्रकाश महतो ने कहा कि प्रकृति आराधक समुदाय के धार्मिक स्थल सदियों से पेड़ों और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थापित रहे हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि उनकी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

पौधारोपण कार्यक्रम में नमिता महतो, निर्मल महतो, संटु महतो, निरानंद महतो, आनंद महतो, वीर सिंह महतो, पवन महतो, सूरज महतो, प्रतीक महतो, गीता महतो, सोनामणि महतो, रानी महतो, टिआसा महतो, पूर्णिमा महतो, निछु महतो सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.