बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा 16 चक्का ट्रक जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहरागोड़ा। बरसोल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक (WB 13 E 8634) को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, ट्रक ओडिशा के जामसोला से अवैध रूप से बालू लादकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

पुलिस जांच से बचने के लिए ट्रक में लदे बालू को ऊपर से तिरपाल से ढक दिया गया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि, पूर्व सूचना के आधार पर बरसोल पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की और अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया।

जब्त वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.