एनएसयू में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीबीए के विद्यार्थियों का चयन, युमाडो कंपनी में मिला 3 लाख का पैकेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, पोखरापानी (जमशेदपुर) में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जी. हरि किरण का चयन डिजिटल मार्केटिंग एसोसिएट, जबकि कृतिका, सत्यम सखारे एवं निशा परवीन का चयन रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में हुआ। इन सभी विद्यार्थियों का चयन फूड डिलीवरी सेक्टर से जुड़ी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित कंपनी “युमाडो” में ₹3 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्लेसमेंट सेल की पहल पर किया गया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि लगातार विश्वविद्यालय से संपर्क में हैं और प्रतिभाशाली युवाओं को जॉब ऑफर दे रहे हैं।

कुलसचिव श्री नागेंद्र सिंह ने दी बधाई

कुलसचिव श्री सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि हमारे विद्यार्थी लगातार कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं। मैं सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ और उन्हें आगे के प्रयासों में निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह देता हूँ। साथ ही मैं संकाय सदस्यों और प्लेसमेंट सेल को भी धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें