विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, बहरागोड़ा क्षेत्र के विकास को लेकर रखीं चार प्रमुख मांगें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु चार महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।

???? अनुमंडल दर्जे की मांग
विधायक श्री मोहंती ने मुख्यमंत्री से बहरागोड़ा को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की, ताकि प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ किया जा सके और जनता को स्थानीय स्तर पर सुगम सेवाएं मिल सकें।

???? ‘मैयां सम्मान योजना’ की पैरवी
उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रस्तावित ‘मैयां सम्मान योजना’ को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम होगा।

???? कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं का विकास
श्री मोहंती ने बहरागोड़ा कॉलेज में पुस्तकालय, ऑडिटोरियम एवं कम्युनिटी हॉल जैसी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की मांग रखी, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिल सके।

???? देशबंधु सिंचाई नहर का जीर्णोद्धार
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरडीहा पंचायत स्थित कालापाथर क्षेत्र की देशबंधु सिंचाई नहर के जीर्णोद्धार की मांग की, ताकि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर खेती को प्रोत्साहन मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें