नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी को एम.फार्मेसी के सभी विषयों में PCI की मान्यता

SHARE:

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फार्मास्यूटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्थान में एम.फार्मेसी (M.Pharmacy) पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान कर दी है।

बताते चलें कि वर्ष 2019 से विश्वविद्यालय में फार्मेसी की पढ़ाई की शुरुआत हुई थी। प्रारंभ स्नातक और डिप्लोमा कोर्स से हुआ था और अब संस्थान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी संसाधनों से लैस इस संस्थान से पासआउट हुए अधिकांश छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी मिला है।

अब संस्थान में एम.फार्मेसी की तीनों विशेषताओं को PCI की स्वीकृति प्राप्त हो गई है—

फार्मास्यूटिक्स (Pharmaceutics): 15 सीटें

फार्माकोलॉजी (Pharmacology): 15 सीटें

फार्माकॉग्नोसी (Pharmacognosy): 15 सीटें

इन सभी पाठ्यक्रमों की अवधि दो वर्ष (चार सेमेस्टर) होगी और कुल शुल्क ₹2,40,000 निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान में पहले से एम.फार्मा के दो कोर्स संचालित थे और अब फार्माकॉग्नोसी विषय को भी PCI की आधिकारिक मान्यता मिल गई है।

संस्थान के प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता संस्थान की उच्च शैक्षणिक प्रतिबद्धता, अनुभवी संकाय और उत्कृष्ट अधोसंरचना का परिणाम है। इस उपलब्धि से छात्रों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान में बेहतर अवसर मिलेंगे।

Leave a Comment