दुमका के काठीकुंड में नाबालिग जनजातीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर एनसीएसटी ने लिया स्वत: संज्ञान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दुमका (झारखंड): दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में अनुसूचित जनजाति (पहाड़िया समुदाय) की एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के जघन्य मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने गंभीरता से लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के निर्देश पर इस प्रकरण पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।



गौरतलब है कि यह दर्दनाक घटना 25 अगस्त की देर रात काठीकुंड थाना क्षेत्र में घटी, जहाँ पाँच युवकों ने नाबालिग पहाड़िया किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में 27 अगस्त 2025 को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद, आयोग के उप सचिव श्री योगेंद्र पी. यादव ने दुमका के उपायुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलता है, तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जाएगा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन से अपेक्षा करता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.