पाटपीढ़ा पाउड़ी मंदिर के जिर्णोद्धार के बाद विधि–विधान से पूजा संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : चक्रधरपुर के पुराना बस्ती स्थित पाटपीढ़ा पाउड़ी मंदिर में जिर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। नव रूप में सजे मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नए स्वरूप के दर्शन करने के लिए स्थानीय लोग उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे।

वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि–विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई गई। इस मौके पर आदित्य नारायण लाल, शेष नारायण लाल, मनीष टांग, रवि मोहंती, आशीष नारायण लाल, उषा देवी, पुष्पा देवी सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति रही। जिर्णोद्धार के बाद पहली बार आयोजित इस पूजा ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया।

पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने इसे मंदिर के लिए एक शुभ शुरुआत बताया और जिर्णोद्धार को सराहनीय कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें