एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर डी टाटा तकनीकी संस्थान (NTTF), गोलमुरी में गुरुवार को योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकगण और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्म-अनुशासन के महत्व को आत्मसात किया।

इस अवसर पर “आर्ट ऑफ लिविंग” से साईं सौरव जी और सुषमा मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत संस्थान के कुमार महतो ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन भी कुमार महतो द्वारा किया गया।

प्राकृतिक ऊर्जा और आत्मशक्ति का अनुभव

प्रशिक्षण सत्र के दौरान साईं सौरव जी और सुषमा मैडम ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार और ध्यान की विविध विधियों को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सिखाया। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आंतरिक संतुलन और मानसिक सशक्तिकरण का माध्यम है।

समर्पण और सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में मृण्मय क्र. महतो (समन्वयक) सहित संस्थान के सहकर्मी अजीत सर, लक्ष्मण, नकुल, शर्मिष्ठा, बिनय, निरंजन, सुमंत, अर्पणा, एन. शिव, अभिषेक आदि की अहम भूमिका रही। NTTF के छात्र-छात्राओं ने भी अनुशासित रूप से सहभागिता कर योग सत्र को सार्थक बनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें