दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति का प्रतिनिधि मंडल मिला उपायुक्त से, आयोजनों की सुचारु व्यवस्था हेतु रखीं मांगे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने समिति अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता के नेतृत्व में जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत करते हुए आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न आवश्यक विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर महासचिव आशुतोष सिंह ने उपायुक्त महोदय को दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और समय से पूर्व उनके समाधान हेतु हस्तक्षेप की अपील की। उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने समिति को समस्याओं के यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन भी प्रदान किया।

बैठक में उठाए गए प्रमुख बिंदु:

1. बड़ौदा घाट मार्ग पर निर्माणाधीन पुल को दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्ण करने की मांग, जिससे विसर्जन मार्ग बाधित न हो।


2. कदम सती घाट और सब स्टेशन घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को विसर्जन अवधि तक रोकने की मांग, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।


3. टेल्को क्षेत्र में कंपनी विस्तार के कारण समाप्त हुए पूजा स्थल के स्थान पर समिति को वैकल्पिक पूजा स्थल उपलब्ध कराने की मांग।


4. मानगो ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित पूजा समितियों के लिए नए पूजा स्थलों का आवंटन।


5. साकची स्वर्णरेखा घाट पर समतल भूमि और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता।



उपायुक्त ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक रुख दर्शाते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया, ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और दुर्गा पूजा पर्व को सुरक्षित, सुगठित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

इस प्रतिनिधि मंडल में महासचिव आशुतोष सिंह, रामबाबू सिंह, अशोक सिन्हा, नंदलाल सिंह, परमात्मा मिश्रा, अर्जुन शर्मा, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप कुमार दास, विजय वर्धा, शिवशंकर सिंह, आमियो ओझा सहित अन्य सदस्य उपस्थित

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें