श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, विधायक सरयू राय ने किया योग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व योग दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 400 योग प्रेमियों ने सहभागिता की। यह पहला अवसर था जब श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से योगाभ्यास का आयोजन हुआ।



योग शिक्षक नवीन चौरसिया के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रांत मंत्री राजीव कुमार, तथा जनता दल (यू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



योग को लेकर जागरूकता जरूरी : सरयू राय

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा योग भारत की प्राचीन और पौराणिक परंपरा है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन की दिशा दिखा रही है। इस बार योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और योग’ बेहद सार्थक है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि विचारों और जीवनशैली को संतुलित भी करता है।





उन्होंने महर्षि पतंजलि और गुरु गोरखनाथ के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि योग आत्मा, मन, बुद्धि और शरीर को एक सूत्र में बांधता है। साथ ही, उन्होंने लोगों से स्वस्थ भोजन, जीवनशैली और सकारात्मक सोच को भी अपनाने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें