आईपीएस निधि द्विवेदी ने संभाली सरायकेला-खरसावां की कमान, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को पुलिस प्रशासन के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी ने जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन के साथ ही जिले में पुलिसिंग के नए दृष्टिकोण की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं।

हालिया तबादलों के तहत पूर्व एसपी मुकेश लुणायत को रामगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद निधि द्विवेदी शनिवार देर रात सरायकेला पहुंचीं, जिसके कारण वे उसी दिन पदभार ग्रहण नहीं कर सकीं। रविवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया, जबकि शेष औपचारिकताएं सोमवार को पूरी की जाएंगी।


पदभार ग्रहण के अवसर पर डीएसपी समीर सावैया और पूजा कुमारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में एसपी निधि द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ‘फ्रेंडली पुलिसिंग’ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। उन्होंने दोहराया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.