जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर आयोजित, एसपीआरयूएचए योजना पर बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी

SHARE:

Seraikela : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां द्वारा रविवार को सरायकेला जेल परिसर में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की एसपीआरयूएचए योजना, 2025 की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डालसा के सचिव तौसीफ मेराज ने बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि एसपीआरयूएचए योजना के तहत उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, पुनर्वास सहयोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ केवल बंदियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी इससे लाभान्वित हो सकते हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सतेंद्र कुमार, एलएडीसी चीफ दिलीप कुमार शाह सहित चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर के दौरान बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल बंदियों बल्कि उनके परिवारों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

Leave a Comment