राजनगर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : राजनगर प्रखंड भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से बुधवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष Hari Krishna Pradhan, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक एवं मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ को फूल माला और भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष Hari Krishna Pradhan ने कहा कि नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और राजनगर प्रखंड के 21 पंचायतों में पार्टी का विस्तार होगा।

पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक ने भी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का भरोसा जताया।

इस मौके पर पूर्व प्रखंड उपप्रमुख विनय सिंहदेव, बलदेव मंडल, मुरली प्रधान, मेघराय मार्डी, सुजीत नायक, भादव चंद्र टुडू, समीर सिंहदेव, भरत कुमार महतो, प्रभा गिरी, प्रकाश तापे, जितेन बारिक, अजीत राउत, कुमुदिनी लोहार, शुभम राउत, राजेश कुंटिया, रमेश पूर्ति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.