हिंदू नववर्ष पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: हिंदू नववर्ष के अवसर पर पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से बुधवार को सदर अस्पताल, खासमहल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल से अस्पताल परिसर में सेवा और संवेदनशीलता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कमलेश प्रसाद, डॉ. शाहिद अनवर एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल उपाधीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

रवींद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और इससे जुड़े लोग समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पत्रकार एकता मंच की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे जनहित कार्यों से अन्य संस्थाओं को भी सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मंच के मुख्य ट्रस्टी सह संरक्षक अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि संगठन पत्रकारों के कल्याण के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय है। महासचिव सुनील पांडेय ने इसे पत्रकारों के सामाजिक दायित्व का सराहनीय उदाहरण बताया, जबकि संरक्षक गोविंदा पति ने समाज के वंचित वर्गों की सेवा को पुण्य कार्य बताया।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर, मो. शहजादा खान, बृजकिशोर ठाकुर, मो. शहजाद, अभिजीत, लक्ष्मण कुमार, आलोक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.