Jamshedpur becomes an education hub : Narayana IIT/NEET Academy का बड़ा दांव—अब 8वीं से ही IIT-NEET की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। साकची स्थित Narayana IIT/NEET Academy ने इस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार और ओडिशा) का पहला फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है।

संस्थान के निदेशक Sanjay Kumar Ranjan ने बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के तहत कक्षा 8वीं से 10वीं में जाने वाले मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। हर कक्षा से केवल 20-20 छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए चुना जाएगा, जिससे प्रतियोगी माहौल में शुरुआती स्तर से ही उन्हें तैयार किया जा सके।

इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को ओलंपियाड, एनएसईजेएस, IIT-JEE और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। सप्ताह में चार दिन क्लासेस, डाउट सेशन, वर्किंग सेशन और नियमित टेस्ट के माध्यम से छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

संस्थान का दावा है कि इस फाउंडेशन प्रोग्राम से देशभर में कई टॉपर्स तैयार हुए हैं। इसका उदाहरण जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो हैं, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में कोल्हान टॉपर बनकर संस्थान का नाम रोशन किया।

संस्थान का मानना है कि यह पहल क्षेत्र के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी, जहां उन्हें मजबूत नींव, सही मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें