मुखी समाज ने डीएवी की टॉपर नंदनी करवा को किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  मुखी समाज झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय मुखी के नेतृत्व में समाज की मेधावी छात्रा नंदनी करवा को 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। नंदनी करवा, डीएवी पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर मुखी समाज झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी नंदनी के कदमा स्थित आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ, ट्रॉफी एवं पाठ्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

समारोह में मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी ने नंदनी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि समाज की बेटियों की ऐसी सफलता पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष परेश मुखी, उपाध्यक्ष पी.के. करवा, जगरनाथ बेहरा, जिला महासचिव राकेश मुखी, युवा मुखी समाज जिला अध्यक्ष मुजीम मुखी, प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, मनोज मुखी, लखींद्र करवा, सुरेश मुखी, सुमित मुखी, शंकर मुखी, जिला सचिव गुरुचरण मुखी, मिलन मुखी, बजरंग बाग, सुलीनदर मुखी, कोषाध्यक्ष स्नेह मुखी, जिला सदस्य सिकंदर मुखी, विक्रांत मुखी तथा नंदनी के परिजन इंद्रमणि करवा, गुरुवारी करवा, भारती करवा और माया करवा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.