Jamshedpur : सुवर्ण वणिक समाज की सोनारी शाखा की ओर से बाल विहार स्थित समाज के कोषाध्यक्ष देवाशीष चंद्रा के आवास पर भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में करीब 150 सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता ने कार्यक्रम को पारिवारिक मिलन का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी मां बाघेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। उपस्थित लोगों ने मां के समक्ष समाज की सुख-शांति, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने संकल्प लिया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाएगी और सामूहिक प्रयासों से समाज को निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा।
समारोह में शाखा अध्यक्ष राजू कुमार दास, सचिव मुकेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष देवाशीष चंद्रा, गणेश कोयल, सलाहकार मंडल के प्रशांत कुमार पोद्दार, परेश डे, निर्मल चंद्रा डे, उपाध्यक्ष मनोज पोद्दार, रतन चंद्र, पंकज पोद्दार, दीपक कुमार माझी, राजेश दत्ता, महादेव पोद्दार, सोनू दास, विवेक दत्ता, अमित माझी, धीरेन चंद्रा, अमल दत्ता, संतोष पोद्दार और रवि पोद्दार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मिट्ठू चंद्रा, सचिव श्रीमती सीमा चंद्रा, श्रीमती रानी पोद्दार, श्रीमती बॉबी पोद्दार, श्रीमती रूमा दास, श्रीमती पंपा डे, रेबा माझी, सोमी पोद्दार और सुनीता माझी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

















