मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष बने मोहम्मद आजाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: मोहर्रम जुलूस समिति बरहेट की ओर से गुरुवार को नवाब चौक में बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक में सभी मोहर्रम कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग भाग लिए। उधर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम त्योहार मनाने को लेकर नई कमेटी बनाया गया जिसमें मोहम्मद आजाद अंसारी को अध्यक्ष, इरशाद अंसारी को सचिव, तारिक अनवर को उपाध्यक्ष, सद्दाब अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उधर नई कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद ने कहा कि मोहर्रम जुलूस भव्य तरीके से निकाला जाएगा जहां पूरे भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें