शॉर्ट सर्किट के कारण किराना दुकान में लगा आग, लाखों रुपए की हुई क्षति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: प्रखंड क्षेत्र के ललमटिया गांव में गुरुवार को बिजली की चिंगारी से किराना दुकान में आग लग गई जिससे मोटरसाइकिल सहित दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ललमटिया गांव के शाहजहां अंसारी उर्फ साजू का दुकान बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि घर में बिजली तार के शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई है। उधर शॉर्ट सर्किट से दुकान का सारा सामान सहित घर का घरेलू सामान भी चपेट में आ गया जहां इस घटना में चावल, धान, कपड़ा, मकान, कागज और मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया है। वही परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें