शादी का झांसा देकर युवती के साथ आरोपी युवक ने किया शादी करने से इनकार, भेजा गया जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: महिला थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झूठा झांसा देकर गोड्डा जिले का एक युवक शादी से इनकार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गोड्डा जिला के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जीरली गांव का रहने वाला आरोपी युवक सुजीत कुमार मुर्मू उम्र 36 वर्ष पिता चंद्रशेखर मुर्मू के साथ मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां आरोपी युवक के द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां महिला थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांड संख्या 10/25 के तहत आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक वर्तमान समय में गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोहंडिया में छिपकर रहता था जहाँ से उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें