सड़क हादसे में मृत उत्तम पातर के परिजनों को विधायक सोमेश सोरेन ने पहुंचाई सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलडुंगरी के राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व हुए सड़क हादसे में सुस्नीज़ुब्नी निवासी उत्तम पातर की दर्दनाक मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की स्थिति को देखते हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सहायता उपलब्ध कराई।

जानकारी के अनुसार दिवंगत उत्तम पातर की पत्नी शांति पातर एवं पुत्र बुद्धेश्वर पातर ने श्राद्ध शांति कार्य संपन्न कराने के लिए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन से सहयोग की अपील की थी। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में विधायक के निर्देश पर प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू ने दिवंगत के घर पहुंचकर श्राद्ध कार्य के लिए आवश्यक खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराईं। इस दौरान बाबूलाल मुर्मू, विकास मजूमदार, पांवड़ा पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा एवं सुदर्शन बेहरा भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा समय पर की गई सहायता की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशील पहल बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.