ARKA JAIN University में “रुख़्सत” समारोह आयोजित, भावुक माहौल में सीनियर्स को दी गई विदाई

SHARE:

Jamshedpur : ARKA JAIN University के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा सांस्कृतिक क्लब “सृजनम” के सहयोग से डी. फार्म 2024–2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए “रुख़्सत” विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल के बीच विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह में जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों ने मिलकर यादगार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। स्वागत भाषण में विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन Prof. (Dr.) Jyotirmaya Sahoo, Mr. Sumanta Sen, Dr. Shweta Srivastava, Dr. Alok Moharana, Mr. Vikash Dash एवं Mr. Pravasranjan Dash विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। वहीं सीनियर विद्यार्थियों की रैंप वॉक, टैलेंट हंट एवं “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। इस अवसर पर Ravi Singh को “Mr. Farewell” तथा Jayanti Mandal को “Miss Farewell” का खिताब प्रदान किया गया।

सीनियर विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ औपचारिक कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सामूहिक फोटोग्राफी एवं “सिम्फनी अंडर द स्काई” कार्यक्रम का आनंद लिया। समारोह ने जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान एवं यादगार रिश्तों को और मजबूत किया।

Leave a Comment