विधायक सोमेश सोरेन ने सूरदा जाहेर थान चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

SHARE:

Musabani : मुसाबनी प्रखंड के सूरदा गांव स्थित जाहेर थान में चहारदीवारी निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में क्षेत्र के विकास, आदिवासी संस्कृति और धार्मिक आस्था स्थलों के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि जाहेर थान परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थित विकास की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी परंपरा, संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक पहचान भी सुरक्षित मिल सके।

विधायक ने कहा कि चहारदीवारी निर्माण से जाहेर थान परिसर सुरक्षित होगा और यहां धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक कार्यक्रम बेहतर वातावरण में आयोजित किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment