अख्रीटी फाउंडेशन ने नमदा बस्ती छठ घाट पर लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच बांटी चाय, बिस्किट और हलवा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अख्रीटी फाउंडेशन की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से नामदा बस्ती स्थित जुस्को तालाब छठ घाट के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच चाय, बिस्किट एवं हलवा का वितरण किया गया।

संस्था के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छठ घाट पर पहुंचे व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा की। सदस्यों ने सेवा भाव से अल्पाहार वितरित कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया।

इस सेवा शिविर में निखिल सिंह, अनिकेत सिंह, दीपक झा एवं सत्यम सहित संस्था के अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर संस्था की ओर से कहा गया कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।

अख्रीटी फाउंडेशन का संकल्प है कि समाजसेवा, सहयोग और समर्पण के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन किया जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें