बिरसा मुंडा जयंती पर सामाजिक सेवा संघ ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल और फुटबॉल देकर किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सामाजिक सेवा संघ की ओर से गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं धूप अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों तथा 16 वर्ष से कम आयु के लड़कों के लिए अलग-अलग फुटबॉल मुकाबले आयोजित किए गए।

इस आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को जर्सी सेट प्रदान किए गए, जबकि विजेता खिलाड़ियों को मेडल और फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उमाशंकर परिहार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, जगता सोरेन, लक्ष्मण मुंडा, छोटे सरदार, जितेंद्र ठाकुर, कृष्णा हेंब्रम एवं सुलोचना लोहरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें