Jamshedpur : Ghatshila प्रखंड के गालूडीह स्थित महुलिया पंचायत के कालीमाटी गांव निवासी स्व. तरनी गोप के आकस्मिक निधन (11 अप्रैल 2026) के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर स्थानीय विधायक Somesh Chandra Soren ने मानवीय पहल करते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया।
दिवंगत के पुत्र समीर गोप द्वारा 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्राद्ध शांति कार्यक्रम के लिए विधायक को आमंत्रित किया गया था। इस पर विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में केवल वे ही नहीं, बल्कि पूरा Jharkhand Mukti Morcha परिवार उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व जिला सचिव घनश्याम महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू हुसैन, वरिष्ठ नेता काजल डॉन, निर्मल चक्रवर्ती, अशोक महतो, होडिंग सोरेन, कुंवर टुडू, राजा राम गोप सहित कई लोग उपस्थित रहे।











