रथयात्रा में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी, भगवान जगन्नाथ से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शहर के विभिन्न रथयात्रा आयोजनों में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जुगसलाई, खासमहल और बिष्टुपुर राम मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ रथ की रस्सी खींची और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक ने भगवान जगन्नाथ से झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रभु के दर्शन के लिए उमड़े।

मंगल कालिंदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि रथयात्रा ने पूरे जमशेदपुर को आस्था और श्रद्धा के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है तथा शहर में धार्मिक उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में आयोजित रथयात्रा की भव्यता पुरी की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की याद दिलाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान जगन्नाथ के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रितिका श्रीवास्तव, विभूति जेना, नौशाद आलम, मुकेश शर्मा, रानी राव, प्रफुल तिवारी, आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.